जीवन का श्रेष्ठ कार्य पौधे लगाना है: प्रोफेसर वाई एस रावत

रिपोर्ट।ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में पूर्व विभागाध्यक्ष एवं एलुमनी प्रोफेसर वाई एस रावत तथा एलुमनी प्रोफेसर हिरदेश मिश्रा प्रोफेसर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने वनस्पति विज्ञान विभाग में पौधारोपण किया ।
उन्होंने तिमूर ,तेजपत्ता का पौधारोपण किया इस अवसर पर प्रोफेसर रावत ने कहा कि जीवन का श्रेष्ठ कार्य पौधे लगाना है । प्रोफेसर हिरदेश मिश्रा ने कहा कि पौधे जीवन का आधार है । वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी ने कहा कि प्रकृति से प्रेम करना अपने आप से प्रेम करना है हम प्रकृति का एक बगलहुट छोटा सा भाग है ।
इस अवसर पर प्रोफेसर एल एस लोधियाल ,प्रोफेसर अनिल बिष्ट ,प्रोफेसर नीलू लोध याल ,डॉक्टर नवीन पांडे , लीला पंत ने भी पौधारोपण किया ।


