पहाड़ी राज्यों के साथ केंद्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार :कुलदीप राठौर

पहाड़ी राज्यों के साथ केंद्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार :कुलदीप राठौर
Spread the love

टिहरी।अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विधायक कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा भाजपा की केंद्र की सरकार पहाड़ी राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
कहा कि हिमांचल ओर उत्तराखंड में इस साल भारी आपदा आयी हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ लेकिन केंद्र सरकार मात्र खाना पूर्ती कर ऊंट के मूह में जीरा जैसी कहावत कर राहत राशि मात्र दी ।

कहा कि बर्तमान समय मे पार्टि में संगठन सृजन अभियान चल रहा है जिससे कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार होगा इसका लाभ2027 विधानसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की।

कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पेपर लीक को स्वीकारने के बजाय इसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की और छात्रों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और आयोग का रवैया गैर जिम्मेदाराना है राज्य सरकार के नकल विरोधी कानून की पोल भी खुल गई है

कुलदीप राठौर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया, उनके सुझाव हाईकमान को भेजे जाएंगे और शीघ्र ही जिला एवं महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने दोनों पहाड़ी राज्यों, हिमाचल और उत्तराखंड, के साथ केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार की भी आलोचना की।

देवभूमि खबर

Related articles