अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा महानिदेशक से की मुलाकात, मांगों के शीघ्र निस्तारण का मिला आश्वासन
देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड का एक शिष्टमंडल प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण के नेतृत्व में आज शिक्षा निदेशालय में शिक्षा महानिदेशक सुश्री झरना कम्ठान से मिला और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। शिष्टमंडल ने अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
संघ ने 24 जून 2024 को धरना प्रदर्शन के दौरान सौंपे गए मांग पत्र में उल्लिखित मुद्दों के निस्तारण की मांग की, साथ ही शिक्षा मंत्री के साथ हुई संगठन की बैठक के कार्यवृत्त को जारी करने का आग्रह किया। शिक्षा महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि इन मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल, उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग बलवीर सिंह रौथाण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


