चलते वाहन की छत पर बना रहे थे रील – वाहन सीज, तीन युवक गिरफ्तार

चलते वाहन की छत पर बना रहे थे रील – वाहन सीज, तीन युवक गिरफ्तार
Spread the love

टिहरी गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में थाना चंबा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक टिहरी से ऋषिकेश जा रहे वाहन की छत पर चढ़कर खतरनाक तरीके से रील बना रहे हैं। इस घटना का वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाया गया और पुलिस को उपलब्ध कराया गया। सूचना पर नागणी में चेकिंग के दौरान वाहन को रोका गया।

वाहन चालक साहिल पुत्र अनीश अहमद, निवासी नागलोई पश्चिम दिल्ली (उम्र 22 वर्ष), के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 123/177/184/3/18/39/196/202/207 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया। छत पर बैठे दो युवक –सलीम पुत्र जमील अहमद, निवासी नागलोई पश्चिम दिल्ली (उम्र 23 वर्ष)मोहम्मद अमान पुत्र मोहम्मद रफीक, निवासी मलेरकोटला, पंजाब (उम्र 22 वर्ष)को पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत 250-250 रुपये का मौके पर जुर्माना कर रुक्सत किया गया।पुलिस ने बताया कि चालानी रिपोर्ट  न्यायालय को प्रेषित की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles