निरीक्षक यातायात ने चारधाम यात्रा के मध्यनजर उत्तरकाशी में टैक्सी यूनियन की ली बैठक, बाजार क्षेत्र में टैक्सियों के प्रवेश पर रोक

Spread the love

उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा 2025 के सुचारु यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देश पर सोमवार को निरीक्षक यातायात राजेंद्र नाथ ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में यात्रा सीजन के दौरान बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए टैक्सी वाहनों को बाजार में सवारी न बैठाने और न ही बाजार तक छोड़ने के सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षक यातायात ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी बाजार में टैक्सी वाहनों के आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। नए नियमों के तहत भटवाड़ी टैक्सी यूनियन के वाहन केवल भटवाड़ी यूनियन स्टैंड से ही सवारी बैठाएंगे और उतारेंगे, जबकि गैस गोदाम, ज्ञानसू टैक्सी यूनियन के वाहन भी केवल अपने निर्दिष्ट स्टैंड से ही सवारियों को लेंगे और छोड़ेंगे।

मेडिकल या आपात स्थिति को छोड़कर कोई भी टैक्सी वाहन बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। यह निर्णय उत्तरकाशी बाजार में यात्रा सीजन के दौरान यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने और अनावश्यक जाम से बचने के लिए लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून से गिरफ्तार हुई कुख्यात नशा तस्कर मेराज उर्फ मेहराज, बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love उत्तरकाशी ।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए कुख्यात नशा तस्कर मेराज उर्फ मेहराज को देहरादून से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री […]