हल्द्वानी गल्ला मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती के चेहरे कुचले शव मिले

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर हल्द्वानी क्षेत्र में युवक और युवती के संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। गल्ला मंडी परिसर में मिले दोनों शवों के चेहरे बुरी तरह कुचले हुए थे, जिससे निर्मम हत्या की आशंका जताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जिस प्रकार पत्थरों से चेहरों को कुचला गया है, उससे हत्या की ओर इशारा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृत युवक और युवती की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

Next Post

कौशल के बिना सर्कुलर इकोनॉमी अधूरी: उत्तराखंड में अपशिष्ट प्रबंधन पर बड़ा खुलासा: प्रमुख परामर्श अध्ययन

Spread the love देहरादून:स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 और विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (EPR) जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत उत्तराखंड अपने शहरी अपशिष्ट प्रबंधन तंत्र को मज़बूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में किए गए एक राज्य-स्तरीय परामर्श अध्ययन ने एक महत्वपूर्ण और दूरगामी निष्कर्ष […]