केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा — पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार नदी किनारे गिरी, एक की मौत, पांच घायल

केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा — पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार नदी किनारे गिरी, एक की मौत, पांच घायल
Spread the love

रुद्रप्रयाग ।जिले में रविवार सांयकाल केदारनाथ हाईवे पर कुण्ड और काकड़ागाड़ के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाम करीब 05:48 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि एक कार पर ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नदी के किनारे जा गिरा है।

जानकारी के अनुसार कार रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी, जिसमें कुल छह लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डी.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भिजवाया गया।

उक्त दुर्घटना से संबंधित व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है —

  1. मुकेश कुमार पुत्र श्री विजय बहादुर मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश — (डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया)
  2. अंजलि मौर्य पत्नी श्री मुकेश कुमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
  3. अमोली पुत्री श्री मुकेश कुमार (उम्र 5 वर्ष), निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
  4. अरुण मौर्य पुत्र श्री कुंज बिहारी मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
  5. रचना पत्नी श्री अरुण मौर्य, निवासी केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
  6. पिहू पुत्री श्री अरुण मौर्य (उम्र 2.5 वर्ष), निवासी केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

पुलिस द्वारा घटना स्थल पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles