HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने लिया जायजा, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने लिया जायजा, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
Spread the love

ऋषिकेश।उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार रोड स्थित नेपाली फार्म के निकट परिवहन विभाग द्वारा संचालित ग्रीन कार्ड एवं ट्रिप कैंप का निरीक्षण कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री ने ग्रीन कार्ड निर्माण, वाहन पंजीकरण, ट्रिप प्रबंधन तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था, संस्कृति और पर्यटन से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है, इसलिए यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं का संचालन सुव्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। साथ ही यात्रा मार्गों पर संचालित वाहनों की नियमित जांच, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग यात्रा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और समयबद्ध सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे चारधाम यात्रा का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

देवभूमि खबर

Related articles