कारगी ग्रांट में भारी बारिश से दो मकान ढहे, पुलिस-फायर सर्विस ने संभाला मोर्चा, जनहानि नहीं

कारगी ग्रांट में भारी बारिश से दो मकान ढहे, पुलिस-फायर सर्विस ने संभाला मोर्चा, जनहानि नहीं
Spread the love

देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शनिवार को कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान ढह गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून स्वयं अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस और फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने आसपास के 10 मकानों को एहतियातन खाली कराया और वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भीड़ नियंत्रण हेतु पीएसी बल की तैनाती भी की गई है।

टूटे मकानों के स्वामी हैं:

  1. शाहिद अंसारी पुत्र रईस निवासी मदीना मस्जिद वाली गली, करगी ग्रांट
  2. शहीद इद्रिशी पुत्र मोहम्मद असगर निवासी करगी ग्रांट

जिन मकानों में दरार आई है:

  1. गुलज़ार अंसारी पुत्र गुलफाम
  2. मुस्तकीम पुत्र शाहजहां निवासी करगी ग्रांट

अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और दो अन्य में दरारें आ गई हैं। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles