देहरादून फुटबॉल एकेडमी के 11 खिलाड़ी रिलायंस यंग चैंप स्पोर्ट्स फाउंडेशन के नेशनल फाइनल के लिए चयनित

Spread the love

देहरादून फुटबॉल एकेडमी (डीएफए) के लिए गर्व का विषय है कि एकेडमी के 11 खिलाड़ियों का चयन रिलायंस यंग चैंप स्पोर्ट्स फाउंडेशन के नेशनल फाइनल के लिए हुआ है। यह चयन उत्तराखंड में आयोजित स्टेट ट्रायल के बाद किया गया।
देहरादून फुटबॉल एकेडमी विगत 15 वर्षों से ग्रासरूट स्तर पर निरंतर कार्य कर रही है, जबकि डीएफए के हेड कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत विगत 27 वर्षों से उत्तराखंड में खिलाड़ी, कोच एवं रेफरी के रूप में युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा रहे हैं।

उत्तराखंड में आयोजित रिलायंस यंग चैंप स्पोर्ट्स फाउंडेशन का स्टेट ट्रायल देहरादून में संपन्न हुआ, जिसके पश्चात डीएफए के अंडर-13 एवं अंडर-14 वर्ग के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन नेशनल फाइनल के लिए किया गया। नेशनल फाइनल का आयोजन उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद स्थित एस.आर.एम.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस के फुटबॉल ग्राउंड में किया गया।

नेशनल फाइनल में डीएफए केदिव्यांश राणा, वंश थापा, ऋषभ राणा, जोएल, आरव सैनी, आकिफ, देवरत, अर्शलान, अयान खान, वेदांश कम्बोज एवं ओजस्वी
ने शानदार प्रदर्शन कर एकेडमी और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

इन खिलाड़ियों को डीएफए के असिस्टेंट कोच आशीष नेगी, हरेंद्र खत्री, अभिषेक मिश्रा तथा हेड कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनका चयन संभव हो पाया।

डॉ. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएफए की सहारनपुर एवं छुटमलपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल ब्रांच के भी 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो एकेडमी के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये सभी खिलाड़ी भविष्य में फुटबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को पेंशन भुगतान किया

Spread the love देहरादून।मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ […]