बीकेटीसी एवं नगर पंचायत बदरीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्रों का सम्मान एवं वर्दी वितरण कार्यक्रम संपन्न

बीकेटीसी एवं नगर पंचायत बदरीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्रों का सम्मान एवं वर्दी वितरण कार्यक्रम संपन्न
Spread the love

बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एवं नगर पंचायत बदरीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर 23 पर्यावरण मित्रों को नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा सम्मानित किया गया तथा उन्हें सम्मान स्वरूप वर्दी वितरित की गई।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि वर्ष 2023 में नगर पंचायत बदरीनाथ एवं बीकेटीसी के मध्य हुए एमओयू के तहत पर्यावरण मित्र बदरीनाथ मंदिर परिसर की स्वच्छता व्यवस्था संभाल रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने संयुक्त रूप से पर्यावरण मित्रों को वर्दी प्रदान की और मंदिर परिसर में उनकी ओर से की जा रही स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की।

उपाध्यक्षों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए “ग्रीन-क्लीन उत्तराखंड” के संकल्प को पर्यावरण मित्र धरातल पर साकार कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुनील पुरोहित और थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने भी सहभागिता करते हुए पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया और उनके कार्य के प्रति प्रेरित किया।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बरसात एवं सर्दियों से बचाव के लिए पर्यावरण मित्रों को उच्च गुणवत्ता के जैकेट एवं लोअर उपलब्ध कराए गए हैं।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सुपरवाइजर सुशील कुमार, महिला पर्यावरण मित्र पायल, पर्यावरण मित्र प्रदीप सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles