नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

Spread the love

हरिद्वार। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। जिला प्रशासन की कार्रवाई से सड़क एवं फुटपाथ पर दुकानें सजाने, सामान रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि जहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया, वहां प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए अवैध कब्जे हटाए।

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

प्रशासन ने कहा कि शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को आमजन के आवागमन के लिए सुगम बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

देवभूमि खबर

Related articles

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नितिन नवीन आज युवाओं और सैनिकों से संवाद कर रहे हैं, लेकिन भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला और अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं की चिंताओं का जवाब कौन देगा।  गरिमा दसौनी ने सैन्यधाम को लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम में कथित भ्रष्टाचार और इसको लेकर गणेश जोशी के चुनावी लाभ संबंधी बयान पर भाजपा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर लाठियां चलाने वाली सरकार आज संवाद का दिखावा कर रही है।  कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के युवा संवाद की नकल करने से राहुल गांधी जैसा जुड़ाव नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि ‘राहुल मियां’ जैसी भाषा भाजपा की हताशा को दर्शाती है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कांग्रेस पर तिल का ताड़ बनाने के आरोप पर पलटवार करते हुए गरिमा दसौनी ने कहा कि यदि अंकिता भंडारी का मामला मुख्यमंत्री के लिए ‘तिल’ है तो उनके न्याय की आवाज कांग्रेस के लिए ‘ताड़’ है और पार्टी इस मुद्दे को बार-बार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड के स्वाभिमान और अस्मिता का सवाल हैं और उनके न्याय की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।