उत्तराखंड STF ने किया फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा

उत्तराखंड STF ने किया फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ निवासी गन हाउस मालिक शैलेन्द्र को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार कराने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस नेटवर्क के तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड तक जुड़े होने के तथ्य सामने आए हैं।

थाना प्रेमनगर, देहरादून में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान STF को पता चला कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार के नाम जारी दर्शाया गया शस्त्र लाइसेंस फर्जी था। लाइसेंस को सिरसा से मेरठ और बाद में देहरादून स्थानांतरित दर्शाया गया था, जबकि सिरसा जिलाधिकारी कार्यालय से ऐसा कोई लाइसेंस जारी ही नहीं हुआ था।

इसी मामले में 15 जनवरी 2026 को मनोज कुमार के कब्जे से फर्जी शस्त्र लाइसेंस, .30 बोर की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर STF ने मेरठ स्थित शिवा शस्त्रागार/गन हाउस के मालिक शैलेन्द्र पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया।

STF अब फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाले पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles