मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सटीक, सरोवर नगरी में हुई बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सटीक, सरोवर नगरी में हुई बारिश
Spread the love

स्थान। नैनीताल

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी साबित नज़र आती हुई दिखी।देर रात से ही आसमान में घने बादल मंडरा रहे थे जिसके चलते बारिश होने लग गई।बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। और बारिश के चलते भयंकर ठंडक होने लग गई है।

पर्यटकों की आवाजाही में भी इजाफा कम होने लग गया है। इधर पर्यटक स्थलों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
झील में भी एक दो ही नोका चल रही है।

अधिकांश पर्यटक अपने कमरे में ही कैद हो कर रह गए हैं। मौसम परिवर्तन से रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।स्थानीय व पर्यटकों ने गर्म कपड़ों का सहारा ले लिया है।
बारिश के चलते सीवर लाइन चोक हो जाने से गन्दा पानी झील में जा रहा है।जिसको स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी पीना पड़ता है।

देवभूमि खबर

Related articles