सदस्यों द्वारा जो भी समस्याएं सदन में रखी जा रही है उन्हें तत्काल निस्तारित करें: रीना जोशी

Spread the love

पिथौरागढ़।जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत पिथौरागढ़ की सामान्य/बोर्ड की बैठक अध्यक्ष जिला पंचायत पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को जनपदस्तरीय अधिकारियों के सम्मुख रखा गया ।जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सदस्यों द्वारा जो भी समस्याएं सदन में रखी जा रही है उन्हें तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जल निगम, जल संस्थान की समीक्षा के दौरान सदस्यों द्वारा उनके क्षेत्रान्तर्गत आ रही विभिन्न पेयजल समस्याओं, लिफट योजना आदि से संबंधित प्रश्न जल निगम एव जल संस्थान के अधिकारियों के सम्मुख रखे जिस पर अधिकारियों द्वारा उनकी समस्यां के शीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। इसी प्रकार सड़क निर्माण से जुड़े विभागों पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई, व ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के सम्मुख अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याएॅ भी रखी गयी। जिस पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सदस्यों द्वारा रखी जा रही समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के निस्तारण हेतु शीघ्र कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती जोशी ने सदस्यों को अवगत कराया कि वर्तमान में जिला योजना हेतु भी प्रस्ताव तैयार किये जा रहे वे भी प्रस्ताव बनाकर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध करा दें तांकि उनके प्रस्तावों को भी जिला योजना में सम्मीलित किया जा सके।
बैठक में अधिकांश पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा व आदि मुद्दे सदस्यों द्वारा रखे गये। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता द्वारा भी विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के शीघ्र निस्तारण किये जाने, एवं जिला पंचायत सदस्यों द्वारा जो भी मुद्दे उठाये जा रहे हेै उन्हें तुरन्त निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, डीएओ विजय मोहन दागड़े समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles