वन्य जीव प्राणी सप्ताह का आयोजन , वनकर्मियों ने बच्चों को बताए वन संरक्षण के उपाय

वन्य जीव प्राणी सप्ताह का आयोजन , वनकर्मियों ने बच्चों को बताए वन संरक्षण के उपाय
Spread the love

रिपोर्ट: रिपोर्ट — ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओखलकांडा रेंज के तत्वाधान में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच गोपाल सिंह बिष्ट ने की।

इस अवसर पर उप वन क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को वन्य जीव प्राणी सप्ताह की महत्ता और वनों के संरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वनों की सुरक्षा कैसे की जाती है, आग से उन्हें बचाने के उपाय क्या हैं, और पर्यावरण संतुलन में वन्य जीवों की क्या भूमिका होती है।

विद्यालय में इस अवसर पर वन्य प्राणी विषय पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में वन क्षेत्राधिकारी दीप चंद लोहनी ने विद्यार्थियों को वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। इस दौरान अध्यापिका हिमानी चमकानी को वन विभाग की ओर से गमले में रोपा पौध-पुष्प भेंट किया गया।

सभा को दीप शिरण नेगी ने संबोधित करते हुए विभागीय कर्मियों का धन्यवाद किया, जबकि अध्यापिका कुमारी गुंजन ने वन विभाग के अधिकारियों, बच्चों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सरपंच से हैड़ाखान चंद्रशेखर सुयाल, ग्राम प्रधान विमला देवी, वन दारोगा चंद्रशेखर जोशी, मोनिका कोरंगा, सुनील कुमार टम्टा, हेमराज पटियाल, बालम सिंह शाही, वन रक्षक ललित मोहन भोरियाल, सतीश, मोहन चंद्र, चंद्रशेखर, सुंदर और चंदन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles