टीम भावना की कार्य संस्कृति प्रोत्साहित कर विश्वविद्यालय को राज्य का उत्कृष्ट संस्थान बनाना प्राथमिकता :प्रो0डंगवाल
देहरादून । दून विश्वविद्यालय की नवनियुक्त प्रो0 सुरेखा सुरेखा डंगवाल ने आज प्रातः कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दून विश्वविद्यालय को राज्य का उत्कृष्ट संस्थान बनाने की दिशा में सभी शिक्षकों , अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर टीम भावना की कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना होगा ताकि विश्वविद्यालय शोध एवं शिक्षण का एक अनूठा संस्थान बन सके और राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा अर्जन हेतु राज्य से बाहर या देश से बाहर न जाना पड़े । इस दिशा में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी। कुलपति का स्वागत अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो एच .सी .पुरोहित, एवं कुलसचिव डॉ मंगल सिंह मंद्रवाल ने किया। कुलपति ने कार्यभार ग्रहण से पूर्व नवनिर्मित औषधीय उद्यान में अर्जुन एवं आंवले के पौधे का रोपण किया। यह औषधीय उद्यान उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार जोशी को जिनको दून विश्वविद्यालय के कुलपति का दिसंबर माह में अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था उनके नेतृत्व में 1 माह से भी कम समय में तैयार किया गया था। इस वाटिका में औषधीय गुणों से भरपूर पौधों का रोपण किया गया ।
इस अवसर पर प्रोफेसर हर्ष डोभाल, सहायक कुलसचिव नरेंद्र लाल अभिनव जोशी ,पल्लवी बिष्ट, प्रोफेसर डॉ सुनीत नैथानी,डॉ हरीश अंडोला, डॉ प्रशांत मेहता आदि उपस्थित थे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों शिक्षकों एवं अधिकारियों ने नवनियुक्त कुलपति को बधाई दी

