कांग्रेस ने गरीब जरूरत मंद परिवारों को राशन वितरण कर मनाया मां गंगा अवतरण दिवस

कांग्रेस ने गरीब जरूरत मंद परिवारों को राशन वितरण कर मनाया मां गंगा अवतरण दिवस
Spread the love

देहरादून ।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों द्वारा पतित पावनी मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरण पर मनाये जाने वाले श्री गंगा दशहरा पर्व के अवसर कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं0 33 सैय्यद मोहल्ला, यमुना काॅलोनी वार्ड में गरीब जरूरत मंद परिवारों को राशन वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेसजनों ने सभी लोगों को गंगाजल भी भेंट किया।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेसजनों द्वारा कोरोना काल में जरूरतमंदों को निरंतर े राशन किट एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कर सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण गरीबों के ठप्प पडे रोजगार के कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट खडा हो गया है। कई परिवार ऐसे हैं जिन्हें रोज कमाकर चूल्हा जलाना पड़ता है ऐसे परिवारों पर लाॅक डाउन का सीधा प्रभाव पडा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे गरीब परिवारों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रही है।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय कनौजिया, राजू बहुगुणा, राजू प्रजापति, पंकज प्रजापति, विपिन, बृज किशोर क्षेत्री आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles