घाट में तहसील दिवस पर तहसीलदार धीरज राणा ने समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
चमोली । जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण को लेकर मंगलवार को तहसील घाट में तहसीलदार धीरज राणा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में सड़क एवं बिधुत पानी ऊरेडा से जुड़ी 13 समस्याएं दर्ज हुई। समस्याओं का तत्काल निराकरण हेतु मौके पर ही संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान राकेश देवली नायब तहसीलदार घाट ब्लाक प्रमुख भारती देवी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

