राशन कार्ड न बनने से
उपभोक्ता परेशान लगाई गुहार

राशन कार्ड न बनने सेउपभोक्ता परेशान लगाई गुहार
Spread the love

श्रीनगर।राशन कार्ड न बनने से उपभोक्ताओं हो रही किल्लतों के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों ने पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से जिलापूर्ति अधिकारी को समस्या सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा राशन कार्ड बनाने में अनावश्यक रूप से आपत्तियां लगा कर विलम्ब किया जा रहा है। जबकि लोगों के पास राशन कार्ड बनाने के लिये विभाग द्वारा मांगी गई सभी औपचारिकताएं पूरी कर रखी हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारी जानबूझकर लोगों के राशन कार्ड बनाने में आना कानी कर मामले को सुलझाने के बजाय उलझाने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि विभागीय अधिकारियों ने औपचारिकता पूरी कर चुके लोगों के राशन कार्ड बनाने में किसी प्रकार का विलम्ब या लेटलतीफी की तो हम सभी लोग विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।

इस अवसर पर बीरेन्द्र सिंह नेगी ,लाल सिंह नेगी, पितम्बर भारती कमल सिंह रगडंवाल ,रणजीत धनाई ,भगत सिंह डागर आदि लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles