HTML tutorial
HTML tutorial

पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर ने चयनित योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर ने चयनित योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
Spread the love

पौड़ी। पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर ने आज जनपद के 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन एवं पर्यटन विभाग के अन्तर्गत चयनित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने गुमखाल के समीप कीर्तिखाल में कीर्तिखाल से भैरंवगढ़ी रोपवे योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होेने सतपुली 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियांे से कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होने सतपुली में काबीना मंत्री श्री सतपाल महाराज द्वारा पर्यटन विभाग की 40 शैय्या वाले आवास गृह एवं विवाह समारोह मल्टी परक हाल के निर्माण कार्य के शिलान्यास स्थल का निरीक्षण कर, भवन के डिजाईन एवं सुविधा के बारे में मौके पर जानकारी ली। इसके बाद उन्होने सतपुली में चयनीत पार्किग स्थल एवं सतपुली में नयार नदी के उस पार निर्माणधीन एग्लिंग हट्स कम होमस्टे व नयार नदी में बनने वाले अन्य पर्यटन विकास परक कार्यों की संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। इसके उपरान्त सचिव श्री जावलकर दिवा की डाडा रोपवे योजना के स्थलीय निरीक्षण हेतु रवाना हुए।

सचिव श्री जावलकर ने कहा कि इस क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म की अपार सम्भावनाएं है। नयार नदी में फिशिंग व एंगलिंग का अच्छा स्कोप है। कहा कि विगत दिनों में पैराग्लाइडिंग व पैरासिलिंग के जो प्रयास किये गये थे, उसके भी अच्छे परिणाम आये है। कहा कि यहां पर राफ्टिंग, क्याकिंग, पैराग्लाइडिंग, पैरासिलिंग, एंगलिंग आदि की अपार सम्भावनाएं हैं, इसलिए इसे एक अच्छे डेस्टिनेशन के रूप मंे विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज जीएमवीएन का टीआरएच का 40 बैड कैपसिटी का उद्घाटन भी किया जा रहा है, जो थर्टीन डिस्ट्रिक्ट थर्टीन डेस्टिनेशन का पार्ट है। कहा कि पैरासिलिंग के जो ट्रायल हुए थे, उसकी रिपोर्ट प्राप्त कर उसके लाॅचिंग पार्ट डेवलप किया जा रहे है। कुछ रोपवे भी प्रस्तावित है, जिनका अध्ययन कर उन पर भी कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कहा कि यह मुख्य पड़ाव है और अल्ट्रनेट यात्रा रूट भी इस पर चल सकता है। कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण वैली है और मा. मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री का क्षेत्र होने के साथ-साथ अधिकारी, रिर्सोसिस और पोटेंसल को देखते हुए जल्दी इन प्रोजेक्ट को पूरा कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि दीवा का डांडा से हिमालय का बहुत अच्छा दर्शन होता है और यहां पर रोपवे का प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर कार्य चल रहा है कि किस तरह से बनाया जाय। कहा कि क्षेत्र का निरीक्षण किया जायेगा और तत्पश्चात टेण्डर प्रक्रिया की कार्यवाही की जायेगी। 

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी/ साहसिक खेल अधिकारी पौड़ी श्री खुशाल सिह नेगी, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles