प्रदेश मे मुख्यमंत्री बदलते रहे पर जनता इंटर कॉलेज नैनीडांडा की हालात नही बदले: उत्तराखंड रक्षा मोर्चा

प्रदेश मे मुख्यमंत्री बदलते रहे पर जनता इंटर कॉलेज नैनीडांडा की हालात नही बदले: उत्तराखंड रक्षा मोर्चा
Spread the love


लैन्सडाउन लोकसहिंता प्रतिनिधि : गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर डीपीएस रावत ने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा मिले आज 21 साल हो चुके है लेकिन प्रदेश के सभी विद्यालयों की हालात अभी भी जस के तस हैं। बदले हैं तो सिर्फ नेताओ के चेहरे।

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर  डीपीएस रावत ने मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक नैनीडांडा जनता इंटर कॉलेज की हालात से यह लग रहा है कि कंही ना कंही यह स्कूल भी भ्रष्टाचार का शिकार ही गया है। आज पहाड़ की शिक्षा का स्तर काफी गिर चुका है । नेताओ पर इसका कोई फर्क नही पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने अपने निजी बयान मे कहा कि मैं कोई शक्तिमान नही हूँ कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को रातों रात बदल दूं।

उन्होंने कहा ऐसे शिक्षा मंत्री के रहते हुए ये सब हो रहा है।पिछले कई सालों के कार्यकाल मे इस स्कूल पर कोई खास विकास कार्य नही हुआ है। सरकारी स्कूल दिन प्रति बन्द होने के कगार पर है और प्राइवेट स्कूल उन्नति पर है। पिछले 20 सालों के कार्यकाल व बीजेपी कांग्रेस के कार्यकाल मे सरकारी स्कूलों का कोई भी विकास कार्य नही हुआ है। नेताओ ने सिर्फ अपने निजी स्कूल हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज होटल मॉल खोले है ।जनता को सिर्फ इन पार्टीयो के नेताओ ने सपने ही दिखाये है।


इं० डीपीएस रावत ने कहा कि अब जनता को सत्ता बदलनी होगी अगर राज्य का विकास करना है दोनों दल जो दीमक के तरह प्रदेश पर लग चुके है उनको सत्ता से बाहर करना होगा। बजट सिर्फ नेताओ के घोटाले करने के लिये आते है। प्रदेश मे बड़े बड़े घोटाले करने वाले आज सत्ता मे बैठे है। कुम्भ 2012, केदारनाथ आपदा 2013 एक बड़ा उदहारण उत्तराखण्ड सरकारों ने आपको दिए है।

देवभूमि खबर

Related articles