मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संत निरंकारी भवन में मेगा वैक्सीनेशन कैम्प का किया शुभारंभ
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ त्यागी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में मेगा वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया और टीका लगाने के लिए लोगों का हाल-चाल जाना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में भी दूरस्थ क्षेत्रों तक कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। चार माह में शत प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा सन्त निरंकारी भवन में आज 1 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है तथा प्रदेश में डेढ़ लाख कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए 750 कैम्प लगाए गये हैं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

