विधानसभा चुनावों को लेकर इस प्रदेश में हो सकता है बीएसपी-कांग्रेस का गठबंधन
हरियाणा ।राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अब तेज हो गई हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जहां प्रदेश के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं, तो वहीं कांग्रेस ने भी राज्य की सत्ता में वापसी के लिए कोशिशें शुरू कर दी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है।
खबर है कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें और इस साल के अंत में प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
चर्चा है कि हरियाणा में दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बीते रविवार की रात को बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीएसपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

