उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सीटू के वरिष्ठ नेता श्री विरेन्द्र भण्डारी के निधन पर किया शोक व्यक्त

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सीटू के वरिष्ठ नेता श्री विरेन्द्र भण्डारी के निधन पर किया शोक व्यक्त
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सीटू के वरिष्ठ नेता श्री विरेन्द्र भण्डारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

मंच के अध्यक्ष जगमोहन नेगी व रामलाल खंडूड़ी ने भण्डारी के निधन पर दुख़ व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन क़ी लड़ाई लड़ने वाले विरेन्द्र भण्डारी के जाने से एक आवाज चली गई उनकी इस कमी को कोई पूरा नही कर पायेगा।

प्रदीप कुकरेती व जयदीप सकलानी ने कहा कि विरेन्द्र भण्डारी गरीब मजलूम व मजदूरो क़ी आवाज को शिद्दत से लड़ते थे और आज मजदूर वर्ग का एक मजबूत स्तंभ गिर गया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में ओमी उनियाल , जगमोहन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , रामलाल खंडूड़ी , चन्द्र किरण राणा , जयदीप सकलानी , दीपक बर्थवाल , सुरेश कुमार , गणेश डंगवाल , राधा तिवारी, सुलोचना भट्ट , अरुण थपलियाल , राकेश नौटियाल , प्रभात डन्ड्रियाल , सतेन्द्र भण्डारी , मनोज नौटियाल , प्रभात बर्थवाल आदि रहे।

देवभूमि खबर

Related articles