नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के तहत दून विश्वविद्यालय में किया गया पौधारोपण,विधायक चमोली को किया सम्मानित
देहरादून।नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत आज दून विश्वविद्यालय में पौधारोपण किया गया। साथ ही इस पूरे कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु हेरीटेज वेडिंग पाॅईंट में आयोजित गोष्ठी के दौरान विधायक विनोद चमोली व अन्य को सम्मानित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि नदियाँ हमारी धरोहर है, इनका संरक्षण भी हमारी ही जिम्मेदारी है।बिंदाल और रिस्पना की अवस्था इस समय बहुत ही सोचनीय है। इसके लिए आसपास के लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। जिसके लिए घर- घर जाकर स्वच्छता अभियान चलाने की आवश्यकता हैऔर इस अभियान मे समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम सयोजक डाँ रीना सिंह ने कार्यक्रम की प्रगति प्रस्तुत की।
डाॅ सुनीत नैथानी ने इस परियोजना के दार्शनिक व वैज्ञानिक पहलू पर बात की। कार्यक्रम के दौरान एसजीआरआर के छात्रों को नमामि गंगे की टी- शर्ट और टोपी वितरित किया गया।डाॅ एच सी पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया द्वितीय सत्र मे विश्विद्यालय परिसर में कुलपति प्रो0 सुरेखा डंगवाल की अगवानी में औषधीय गुणों वाले आंवला, कपूर समेत 60 पौधे रौंपे गये ।
इस अवसर पर प्रो एच सी पुरोहित, कुलसचिव डाँ मंगल सिंह मंद्रवाल,डाॅ रीना सिंह, डाॅ नितिन कुमार, डाॅ सविता कर्नाटक, आबशार अब्बासी, उप कुलसचिव नरेंद्र लाल, पार्षद दिनेश सती, डी एल बिंजोला आदि शामिल थे।

