कर्णप्रयाग पुलिस ने चलाया मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध अभियान

कर्णप्रयाग पुलिस ने चलाया मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध अभियान
Spread the love

चमोली।पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद  द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाकर मुख्य बाजार कर्णप्रयाग, पंच पुलिया  इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने वाले 22 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी एवं  मास्क ना पहनने वाले सभी व्यक्तियों को 04-04 मास्क वितरित किये गये एवं सभी से अपील की गयी कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहन कर ही निकलें एवं सदैव सोशल डिस्टेन्स का पालन करें।

इस दौरान चौकी प्रभारी बाजार चौकी उपनिरीक्षक श्री सुमित चौधरी, निर्भिक पुलिस यूनिट के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles