चमोली में ऑपरेशन स्माइल फिर हुआ तेज, एसपी ने 100% रिकवरी लक्ष्य के साथ की समन्वय बैठक

Spread the love

चमोली।गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु संचालित “ऑपरेशन स्माइल” के सकारात्मक परिणामों के बावजूद शेष गुमशुदाओं की संख्या अधिक होने के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार अभियान को दिनांक 18 फरवरी से आगामी दो माह तक पुनः संचालित किया जा रहा है। यह अभियान चार चरणों में संचालित होगा।


अभियान के दूसरे चरण के सफल संचालन के लिए आज पुलिस कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति तय की गई। प्रथम चरण में गठित टीम द्वारा 15 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने टीम की सराहना करते हुए उन्हें इसी प्रकार समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दूसरे चरण में 100 प्रतिशत रिकवरी का लक्ष्य रखा जाए। प्रत्येक गुमशुदगी प्रकरण में गहन पड़ताल, तकनीकी विश्लेषण एवं मैदानी स्तर पर सक्रिय खोजबीन की जाए। अभियान के अंतर्गत अज्ञात शवों पर भी विशेष कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिन अज्ञात शवों की अब तक डीएनए प्रोफाइलिंग नहीं हुई है, उनकी प्रोफाइलिंग कराई जाए तथा संभावित मिलान हेतु पूर्व में दर्ज गुमशुदगी प्रकरणों के परिजनों को बुलाकर डीएनए सैंपल लिए जाएं। गुमशुदाओं से संबंधित समस्त जानकारी निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
एसपी ने कहा कि “ऑपरेशन स्माइल केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बिछड़े परिवारों को फिर से जोड़ने का संवेदनशील मिशन है। प्रत्येक गुमशुदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी ही हमारा लक्ष्य है।

बैठक में डॉ. वैष्णव (एसीएमओ चमोली), संजय कुमार बिष्ट (श्रम विभाग), सुरेश चन्द्र (बाल कल्याण समिति), राजीव नौटियाल (परियोजना समन्वयक), रश्मि रावत (महिला एवं बाल विकास विभाग), रजनी पंवार (बाल संरक्षण इकाई), उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

होली पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट: डॉक्टरों-स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी, 24 घंटे आपात सेवाएं

Spread the love राजधानी देहरादून में होली के रंगीन त्योहार को देखते हुए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने विशेष मेडिकल एडवाइजरी जारी कर अलर्ट घोषित किया है। होलिका दहन और बड़ी होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की […]