कारोना काल मे मारे गए पत्रकारों की मौत पर उचित मुआवजा दे सरकार :इं० डीपीएस रावत
पौड़ी।गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इं० डीपीएस रावत ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित करते हुए पत्रकारो की मृत्यु पर उचित मुआवजा देने की मांग की । उन्होंने कहा कि अपनी जान को जोखिम मे डालकर सभी पत्रकार बंधु पल-पल की खबर प्रदेश की जनता को दे रहे है।लेकिन सरकार इनके प्रति गंभीर नही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को इन पत्रकारो की मृत्यु पर उचित मुआवजा देना चाहिये। मीडिया कर्मियों के बिना खबरें कैसे पहुँचेगी!
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि पत्रकार अपनी पूरी जिन्दगी आम लोगो तक खबर पहुंचाने मे बिताते हैं। और आज कारोना काल मे बहुत से पत्रकार अपनी जान गवा चुकें हैं। उनका भी परिवार है। सरकार के तरफ से उनको पेंशन और आपातकाल मे मृत्यु पर उचित मुआवजा मिलना चाहिये।
सरकार अपने विज्ञापन के लिये तो करोड़ो रूपये न्यूज़ चैनल,पोर्टल, अखबारों को दे रहे हैं और आम जनता की मेहनत की कमाई का पैसा सरकार अपने इन चैनलों पर लुटा रही हैं। लेकिन जो पत्रकार गाँव- गाँव से आम जनता व सरकार को खबर पहुंचा रहे उनको सरकार के तरफ से क्या मिल रहा है। इस पर सरकार को गम्भीरता से विचार करना चाहिये ताकी पत्रकार भाइयों को भी मदद मिले।

