चमोली पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल” अभियान सफल बनाने को सम्बन्धित विभागों के साथ की समन्वय गोष्ठी
चमोली । पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी चमोली/नोडल अधिकारी “ऑपरेशन स्माइल” श्री धन सिंह तोमर ने पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में जनपद स्तर पर गठित “ऑपरेशन स्माइल” टीम के सदस्यों, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, समाज कल्याण विभाग इत्यादि विभाग के सदस्यों के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया ।
“ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद स्तर पर 02 टीमों (सर्चिंग टीम एवं टेक्निकल टीम) का गठन करते हुए गुमशुदाओं का डाटा उपलब्ध कराया। जिसके आधार पर टीम द्वारा ऐसे स्थान जहॉ गुमशुदा व्यक्तियों के मिलने की प्रबल सम्भावना हो जैसे शैल्टर होम्स, आश्रय गृह, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डे, पर्यटन स्थल, होटलों/ढाबों आदि सम्भावित स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया जायेगा एवं गुमशुदाओं की सकुशल बरामदगी की कार्यवाही की जायेगी। पुलिस टीम को निर्देशित किया गया कि नाबालिग गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के मिलने पर उनकी काउन्सलिंग करायेंगे एवं उनके परिजनों से मिलकर किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका निस्तारण के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायें। “ऑपरेशन स्माइल” टीम की सहायता के लिए टेक्निकल सहयोग हेतु सर्विलांस सेल पुलिस कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों से भी समन्वय कर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में धारा 77,78 जे.जे. Act पर चर्चा की गयी जिसमें ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार,श्रीमती प्रभा रावत (अध्यक्ष बाल कल्याण समिति) तथा थानों में गठित विशेष किशोर पुलिस यूनिट के सदस्य सम्मिलित हुए।
उत्त गोष्ठी में श्री धर्मेन्द्र कुमार(ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी), श्रीमती प्रभा रावत(अध्यक्ष बाल कल्याण समिति), श्री धनंजय लिंगवाल(जि0प्रो0 अधिकारी), निरीक्षक श्री कुलदीप रावत (प्रभारी डीसीआरबी/”ऑपरेशन स्माइल”), निरीक्षक श्री मनोज नेगी(प्रभारी एसओजी), श्रीमती प्रियंका रावत, श्रीमती रश्मी रावत(महिला एवं बाल विकास विभाग), श्री प्रदीप सिंह(विधि परिवीक्षा अधिकारी) एवं जनपद स्तर पर गठित टीम के कर्मी उपस्थित रहे।

