ज्योतिष्पीठ के प्रथम आचार्य तोटकाचार्य जी महाराज का पट्टाभिषेक दिवसोत्सव संपन्न

ज्योतिष्पीठ के प्रथम आचार्य तोटकाचार्य जी महाराज का पट्टाभिषेक दिवसोत्सव संपन्न
Spread the love

जोशीमठ ।आज पौष शुक्ल पूर्णिमा तदनुसार 28 जनवरी को उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के प्रथम आचार्य तोटकाचार्य जी महाराज का पट्टाभिषेक दिवसोत्सव सम्पन्न हुआ ।

विविध कार्यक्रम सम्पन्न हुए

ज्योतिर्मठ के आराध्य देव चन्द्रमौलीश्वर महादेव का गौ-दुग्ध से महाभिषेक किया गया, तोटकाचार्य जी महाराज का महाश्रृंगार किया गया, भविष्य केदार भगवान् की पूजा, ज्योतिरीश्वर महादेव की पूजा, कल्पवृक्ष की परिक्रमा, लक्ष्मी-नारायण भगवान् की पूजा, चतुःषष्ठी योगिनियों का वस्त्र समर्पण किया गया, भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी जी की महाआरती की गई ।

पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के चरण पादुका पूजन किया सभी भक्तों ने ।

श्रीज्योतिर्मठ की व्यवस्था देख रहे शंकराचार्य जी महाराज के प्रतिनिधि १००८ स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज के आदेशानुसार सारे सभी कार्यक्रम सम्पन्न हुए ।

वेद विद्यालय का हुआ शुभारंभ

काशी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्य जोशीमठ निवासी श्री भुवनचन्द्र उनियाल जी द्वारा अध्यापन कार्य किया जाएगा – नए छात्र के रुप में जोशीमठ क्षेत्र के पांच बालको की भर्ती हुई – सच्चिदानंद उनियाल, हिमांशु, अनिरुद्ध, सोमेश, उत्तम सती, हर्षित उनियाल ।

भण्डारा सम्पन्न हुआ
श्री शिवानन्द उनियाल जी के आचार्यत्व में डा विजय शर्मा जी के द्वारा सारे कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अन्नपूर्णा सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष शांति चौहान जी, सचिव सरिता उनियाल, कोषाध्यक्ष गीता परमार, उत्तरा पाण्डेय, मनोहर बाग की वार्ड मेंबर आरती उनियाल जी, श्रीमती नीलम परमार जी, नरसिंह मन्दिर कीर्तन मण्डली की अध्यक्षा मनीषा सती जी, सचिव अरुणा नेगी जी, पवित्रा लम्बूरी जी, त्रिलोचना भट्ट जी, विशिष्ट उपस्थिति श्रीबद्री प्रसाद बगवाड़ी जी, श्री गोविंद प्रसाद उनियाल जी, महिमानन्द उनियाल जी, जगदीश उनियाल जी, संजय उनियाल जी, प्रवीण नौटियाल, आचार्य मनोज गौतम जी, आशीष उनियाल जी, कृष्ण पाराशर आदि जन उपस्थित रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles