नए कार्यकाल के 100 दिन विकास और विश्वास के रहे हैं:मोदी
रोहतक ।एजेंसी।हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सभी सीटें झोली में भरने के लिए आदर पूर्वक आपका नामन करता हूं। उन्होंने कहा कि राजनीति के आज के युग में 55-60 फीसदी वोट पाना जनसमर्थन को एक अनमोल अवसर के रूप में देखता हूं।
पीएम मोदी बोले कि मुझे खुशी है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के साथ ही यहां की भाजपा सरकार बेटियों की शिक्षा पर व्यापक बल दे रही है। यहां आसपास के जिलों में बेटियों के अनुपात में जिस तरह वृद्धि हुई है, उसकी तो चर्चा पूरे देश में हो रही है। आज यहां रोहतक में करीब 600 गरीब परिवारों को घर भी दिए गए हैं। साथ ही एक मेगा फूडपार्क का शिलान्यास भी किया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये संयोग ही है कि मैं हरियाणा ऐसे समय में आया हूं जब केंद्र में भाजपा-एनडीए की सरकार के नए कार्यकाल के भी 100 दिन हो रहे हैं। ये 100 दिन विकास और विश्वास के रहे हैं, देश में बड़े परिवर्तन के रहे हैं। ये 100 दिन निर्णय, निष्ठा और नेक नीयत के रहे हैं।

