चमोली प्रशासन ने विकासखण्ड नारायणबगड के दूरस्थ क्षेत्र गडकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर किया आयोजित

चमोली प्रशासन ने विकासखण्ड नारायणबगड के दूरस्थ क्षेत्र गडकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर किया आयोजित
Spread the love

चमोली।विकासखण्ड नारायणबगड के दूरस्थ क्षेत्र गडकोट में मंगलवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित बहुउदेशीय शिविर में क्षेत्रवासियों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, क्षतिग्रस्त भूमि का मुआवजा आदि से जुडी 160 शिकायतें दर्ज की। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टाॅलों पर 418 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान 18 दिब्यांगजनों को शारीरिक परीक्षण के बाद प्रमाण पत्र निर्गत किए गए वही 31 लोगों के आधार कार्ड भी बनाए गए। जिलाधिकारी के दूरस्थ क्षेत्र गडकोट पहुॅचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पडे। उन्होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर शिकायतों का निस्तारण करने एवं निस्तारण की कारवाई से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराने के निर्देश दिए।
शिविर मे गडकोट, ज्योडा, माल, नावली, अंगोठ, बासना, भेला, मैदुली, खैनोली, स्यूंटा, कन्सोल, मरोडा, हंसकोटी आदि गांवों के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं जिलाधिकारी की समक्ष रखी। पंचायत राज विभाग द्वारा 15 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई। वही 31 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। खाद्य एवं पूति विभाग के स्टाॅल पर 16 परिवारों के राशन कार्ड संबधी समस्या का समाधान किया गया। सीएससी सेंटर के स्टाॅल पर 27 लोगों के स्वास्थ्य कार्ड तथा 6 लोगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। बाल विकास के माध्यम से नन्दागौरा एवं मातृ वंदना योजना सहित गर्भधात्री महिलाओं को पोषाहार की जानकारी दी गई। शिविर में अन्य विभागों के स्टाॅलों पर भी लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। समग्र शिक्षा की ओर से शिविर मे हैंगिंग गार्डन, वाटर टैंक, हैडमेड फैन, प्लास्टिक उद्योग, गणित के माडल, पेन्टिंग तथा विभिन्न विषयों से संबधित  चार्ट व पुस्तकों की प्रदशर्नी लगाकर अहम जानकारियां दी गई। क्षेत्र के 418 से अधिक लोगों ने बहुउद्देशीय शिविर का लाभ उठाया। 
इस दौरान थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, ब्लाक प्रमुख यशपाल सिह नेगी, जिप सदस्य भागीरथी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, एसडीएम सुधीर कुमार, सीएमओ डा. जीएस राणा, डीडीओ सुमन बिष्ट, सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी सहित ग्राम प्रधान व अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles