मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चमोली पुलिस ने चलाया अभियान
देहरादून।पुलिस उपाधीक्षक चमोली ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही करते हुए चालान किये । व्यक्तियों को वितरित किये मास्क।
पुलिस उपाधीक्षक चमोली आशीष भारद्वाज व थानाध्यक्ष गोपेश्वर ने थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने वाले 15 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। । पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों को 04-04 मास्क वितरित करते हुए सभी से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घर से बाहर निकलते ही मास्क पहनने व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने की अपील की गयी। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ लगातार चालान की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

