अखिल गढ़वाल सभा ने मोहनपुर प्रेमनगर में कच्चे राशन का किया वितरण

अखिल गढ़वाल सभा ने मोहनपुर प्रेमनगर में कच्चे राशन का किया वितरण
Spread the love

देहरादून।अखिल गढवाल सभा ने आज मोहनपुर प्रेमनगर में जरूरतमन्दों को कच्चा राशन वितरण किया । इस अवसर पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना ने मजदूर सेवा केंद्र के नाम से संचालित समिति के सदस्यों द्वारा अच्छे कार्यो की सराहना की। उन्होंने सभा की और से समिति के सरंक्षक कैप्टेन एच. बी.पुरोहित को ग्यारह हजार का चैक भेंट किया।सभा के महासचिव गजेंद्र भंडारी ने लॉक डाउन के दौरान मास्क पहनते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि गढ़वाल सभा मोहनपुर के अन्य क्षेत्रों में भी यथाशक्ति मदद करेगी। इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र असवाल, प्रचार सचिव अजय जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वितरण के इस अवसर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, क्षेत्रीय विद्यायक सहदेव पुण्डीर,सीताराम भट्ट,सत्येंद्र नेगी,पार्षद गुसाईं, श्रीमती तारकेश्वरी भण्डारी आदि उपस्तिथ थे।

देवभूमि खबर

Related articles