HTML tutorial
HTML tutorial

सरोवर नगरी में पेरेंट्स एसोसिएशन की हुई बैठक

सरोवर नगरी में पेरेंट्स एसोसिएशन की हुई बैठक
Spread the love

ललित जोशी ,नैनीताल*

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल मे पैरंट्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें छात्र हित में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई इसमें मुख्यता लॉकडाउन के समय अभिभावकों द्वारा उठाई गई फीस संबंधी मांग के बारे में बात हुई साथ ही छात्र हित में कई बिंदुओं को पब्लिक स्कूल के सामने रखने की बात तय की गई।

बैठक मैं तय किया गया कि संगठन द्वारा प्रत्येक रविवार को छात्र-छात्राओं के लिए नेचर वॉक और अन्य तरह की शारीरिक गतिविधियों और मनोरंजन के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा। जिसके कारण कोरोना काल में मानसिक रूप से परेशान छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही संगठन के पास उपलब्ध कैरियर काउंसलर सदस्यों द्वारा 10वीं 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग की जाएगी। साथ साथ विद्यालय प्रबंधन को छात्राओं के हित में कुछ सुझाव संगठन द्वारा दिए जाएंगे जिन पर विद्यालय को तुरंत कार्रवाई करने हेतु कहा जाएगा। जिसमें प्रत्येक छात्राओं वाले विद्यालय में सेनेटरी पैड मशीन लगाने हेतु संगठन और विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर प्रयास किया जाएंगे जो कि छात्राओं के शारीरिक हित के लिए अति आवश्यक है साथ साथ विद्यालय प्रबंधन से यह भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा जाएगा कि विद्यालयों कक्षा प्रारंभ होने का समय और स्कूल समाप्त होने का समय क्या है। ऐसे ही बहुत सारे बिंदु हैं जिन पर आज की बैठक में विचार किया गया

आज की बैठक में पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार सचिव नीरज जोशी कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेमा अधिकारी, श्रीमती गजाला कमाल, गीता मेहरा, शैली सूरी, श्रीमती कृपा, ममता रावत, रिया लांबा, तनुजा जोशी नीरज पांडे,, मोहम्मद बिलाल, अमन दीप सिंह सनी एवं कई अभिभावक मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles