अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए कारगर एवं समेकित प्रयास किये जाए:मुख्यमंत्री

अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए कारगर एवं समेकित प्रयास किये जाए:मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी, पी.एम. स्ट्रीट वेन्डर आत्मनिर्भर योजना, स्वामित्व होम स्टे योजना, ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेन्टरों की स्थापना एवं एस.डी. आर.एफ. आदि के कार्य योजनाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए कारगर एवं समेकित प्रयास किये जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर, श्री रविनाथ रमन, श्री चन्द्रेश कुमार, अपर सचिव श्री अरूणेन्द्र सिंह चौहान के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles