उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने वजूम ऐप के माध्यम से किया वर्चुअल बैठक का आयोजन

Spread the love

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच *प्रेस विज्ञप्ति*

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्बारा पूर्व घोषित कर्यक्रम के अनुसार जूम ऐप के माध्यम से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमे अधिकतर जिलो से लोग जुड़े और बैठक में अपने अपने विचारो से अवगत कराया।

आंदोलनकारी मंच की ओर से सभी ने कोरोना काल में जो भी दिवंगत हुए उन्हे याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये तत्पश्चात अपनी बात रखी।
बैठक का संचालन राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने किया। अल्मोड़ा से वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व मजलूमों की आवाज उठाने वाले ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के सपने अभी भी अधूरे है़ ओर हम लोग आज भी इस राज्य के हितों और राज्य आन्दोलनकारियो के हितों के लिए संघर्षरत है़। उन्होने कहा कि अब दोनो सरकारो ने जितने भी शासनादेश निकाले सभी आधे अधूरे बिना तैयारी के निकाले सरकार को सभी की समीक्षा करनी चाहिऐ और तत्काल लागू करें। जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कहा की हमारे प्रदेश में राज्य आंदोलनकारियो की ही नही बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा की हालात किसी से छिपी नही साथ ही रोजगार भी एक संकट की तरह खड़ा हो गया है़ जल्द ही आगामी रणनीति बनानी होगीं।
राज्य आंदोलनकारी जितेन्द्र अन्थवाल व रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी मंच हमेशा महत्वपूर्ण विषयों व जनहित के साथ राज्य आन्दोलनकारियो के हितों की लड़ाई लड़ता रहता है़।
कोटद्वार से महेन्द्र रावत व विकासनगर से सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि पिछले 06/07 वर्षो से राजभवन ने 10% शिथिलिकरण का एक्ट लम्बित पड़ा है़ और वर्तमान सरकार ने यदि जल्द ही मांगो पर निर्णय नही लिया तो मुख्यमन्त्री आवास और राजभवन कुछ करने के विवश होना पड़ेगा।
पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप व महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि सरकार को शीघ्र अपने वादे के अनुसार राज्य आन्दोलनकारियो की मांग पूरी करें। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि जैसे ही कोरोना नियमो में छुट होगीं तो तत्काल शहीद स्मारक पर आगे की रणनीति के लिए बैठक आहूत की जायेगी।
आज वर्चुअल बैठक में जगमोहन सिंह नेगी , ब्रह्मानंद डालाकोटी , रामलाल खंडूड़ी , धीरेन्द्र प्रताप ललित जोशी , प्रदीप कुकरेती , जितेन्द्र अंथवाल , पुष्कर बहुगुणा , दौलत पाण्डे , सुलोचना भट्ट , जयन्ती पटवाल , अरुणा थपलियाल भुवनेश्वरी नेगी , चन्द्र किरण राणा , दीपक बर्थवाल , उमेश काला , धर्मपाल सिंह रावत , विक्रम भण्डारी , के के यादव , सुमन भण्डारी , सावित्री नेगी , राधा तिवारी , पूर्ण सिंह , मोहन खत्री , नरेश भट्ट , उमेश कुमार आदि रहें।

देवभूमि खबर

Related articles