HTML tutorial
HTML tutorial

पवाणी अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार: मुख्यमंत्री

पवाणी अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार: मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून। उत्तरकाशी जनपद की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके दुःख-दर्द को साझा किया। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर एक-एक पीड़ित से व्यक्तिगत बातचीत की और उनकी समस्याओं, जरूरतों तथा अपेक्षाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निकांड से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना और उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाना है। सर्दी के मौसम और क्षेत्र में संभावित बर्फबारी को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी परिवार को परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निकांड में ग्रामीणों के घरों के साथ ही वहां सुरक्षित रखा छह माह का राशन भी नष्ट हो गया है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को आगामी छह माह के राशन की व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्यान्न के साथ ही दैनिक जरूरतों की पूर्ति का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

 

उन्होंने बतायाबच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार विद्यालय की व्यवस्था की जाए, ताकि अग्निकांड के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो। साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों ने इस अग्निकांड में अपने घर और जीवनभर की जमा पूंजी खोई है, उनकी पीड़ा को समझा जा सकता है। सरकार का पूरा प्रशासनिक तंत्र प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। यह केवल आर्थिक सहायता देने का विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी भी सरकार निभाएगी। किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा। कि घटना की जानकारी मिलते ही वह लगातार जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के संपर्क में थे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवाणी गांव की दीर्घकालिक जरूरतों को देखते हुए जलाशय, हेलीपैड सहित अन्य विकास कार्यों पर भी काम किया जाएगा। हालांकि, वर्तमान में प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

इस दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल और ग्रामीणों ने घटना का तत्काल संज्ञान लेने, प्रभावितों तक राहत पहुंचाने तथा स्वयं गांव पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles