HTML tutorial
HTML tutorial

आम आदमी पार्टी की गुजरात में लोकप्रियता को देखते हुए यह उनके लिए तीसरा उत्तम विकल्प है: गोपाल राय

Spread the love

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने राजकोट में कहा कि भाजपा को हार का डर है, इसलिए वह अहमद पटेल पर झूठा आरोप लगा रही है। भाजपा के शासनकाल में चुनाव के दौरान ही आतंकवादी गिरफ्तार होते हैं। जनता समझदार हो गई है, अब ये नहीं चलने वाला है।
राजकोट में सोमवार को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के खिलाफ उतारे गए आप प्रत्याशी राजेश भूत के लिए चुनाव प्रचार में पहुंचे गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। भाजपा ने पिछले पांच सालों में दो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया है। प्रदेश में दलित, पाटीदारों से अन्याय हुआ है। वायब्रेंट महोत्सव के नाम पर जनता के करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाने के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। गुजरात में नोटबंदी और जीएसटी के बाद सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। सीधे तौर पर यहां के लोग अब परिवर्तन चाहते हैं, लेकिन लोगों के पास सही अन्य विकल्प नहीं है।
गोपाल राय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूरी का विकल्प है। कांग्रेस के पास न कोई विचार है न ही कोई नेतृत्व है। जनता अब तीसरा विकल्प ही चाहती है और आम आदमी पार्टी की गुजरात में लोकप्रियता को देखते हुए यह उनके लिए तीसरा उत्तम विकल्प है। आम आदमी पार्टी कुछ ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिससे भाजपा और कांग्रेस को नुकसान होगा।

देवभूमि खबर

Related articles