HTML tutorial
HTML tutorial

बैंकिंग भर्ती में देशव्यापी फर्जीवाड़े का सीबीआई ने किया पर्दाफाश, जीएसटी निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार

बैंकिंग भर्ती में देशव्यापी फर्जीवाड़े का सीबीआई ने किया पर्दाफाश, जीएसटी निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार
Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंकिंग भर्ती प्रक्रिया में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) का एक निरीक्षक भी शामिल है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में सक्रिय था और बैंकिंग भर्ती प्रक्रिया में दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठकर धोखाधड़ी करता था।

सीबीआई की विशेष कार्यदल शाखा, मुंबई ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की। जांच के तहत विभिन्न राज्यों में समन्वित छापेमारी की गई, जिसके बाद चार प्रमुख आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपितों ने वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर स्वयं को प्रस्तुत कर चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में धोखाधड़ी से भाग लिया। इनमें लिखित परीक्षाएं और साक्षात्कार भी शामिल हैं। इस फर्जीवाड़े से सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता प्रभावित होने और मेहनत करने वाले योग्य अभ्यर्थियों के अवसर छिनने की आशंका है।

सीबीआई इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles