HTML tutorial
HTML tutorial

आयुक्त ने निर्वाचन सम्बधी अधिकारियों को दिये निर्देश

आयुक्त ने निर्वाचन सम्बधी  अधिकारियों को दिये निर्देश
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल ।आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जनवरी 2022 की अर्हत तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन/सम्पादन हेतु आज आयुक्त कार्यालय नैनीताल में पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावें आपत्तियों की रोल ऑब्जर्वर के रूप में निर्धारित सुपर चैंकिंग करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नवाजिश खलीक एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पचास पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावें आपत्तियों में से आयुक्त द्वारा रोल ऑब्जर्वर के रूप में पच्चीस दावें आपत्तियों के निस्तारण की सुपर चैंकिंग करते हुए प्रविष्टियों में शुद्वि पाये जाने पर दावें आपत्तियों को सत्यापित करने के साथ ही चुनाव से सम्बन्धित विस्तृत रूप से जानकारी लीं।

देवभूमि खबर

Related articles