HTML tutorial
HTML tutorial

सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने पत्र प्रेषित कर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को आशाओं के समस्याओं से कराया अवगत

सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने पत्र प्रेषित कर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को आशाओं के समस्याओं से कराया अवगत
Spread the love

अल्मोड़ा ।रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र प्रेषित कर आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों शासनादेश होने के बाद धनराशि जारी करने मानदेय के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।

उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि लंबे समय से शासनादेश व जियो जारी करने के बाबजूद भी इन महिलाओं को कुछ न कुछ राशि मिलनी चाहिए।लेकिन शासनादेश जारी होने के बाद भी कोई राशि जारी नहीं की गई।जिससे आशा एवं आशा फैसिलिटेटरो की मात्र शक्ति ने नाराजी जताई है। श्री नेगी ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग से आशा एवं आशा फैसिलिटेटरो के मानदेय व प्रोत्साहन राशि व अतिरिक्त राशि व कोरोना काल वाली राशि स्वीकृत किया है उसे मात्र शक्ति के खाते में डलवाने की मांग की।

देवभूमि खबर

Related articles