आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा समस्याओं सम्बन्धी ज्ञापन

आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा समस्याओं सम्बन्धी ज्ञापन
Spread the love

देहरादून।आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर उनके बच्चे के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी साथ ही एक पौधा भेंट करते हुए अपनी समस्याओं से युक्त ज्ञापन सौंपा।

संगठन की महामंत्री रेनू नेगी ने कहा कि हमारी नियुक्ति 2007 में आशा के पद पर हुई थी जिसमे हमने अपने गांवों में 2010 तक उक्त पद की सेवाएं दी थी।शासनादेश के आधार पर सरकार द्वारा योग्यता के आधार पर हमें आशा फैसिलिटेटर के पद पर नियुक्त किया । आशा फैसिलिटेटर के तौर हमें 12 से 15 ग्राम पंचायतों को देखना होता है।साथ ही सरकार की कई योजनाओं में भी प्रतिभाग करना पड़ता है जिसमें हमसे पूरे माह काम लिया जाता है लेकिन मानदेय के नाम पर 20 दिन के विजिट के आधार पर न्यूनतम मजदूरी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें 20 दिन की जगह 30 दिन का मानदेय ,कोविड 19 में किये गए कार्यों के आधार ओर सम्मानजनक मानदेय ,माह जून से अगस्त तक का मोबिलिटी का भुगतान शीघ्र किया जाय।

इस अवसर पर पौड़ी जिले से अध्यक्ष संजू रावत जिला मंत्री किरण चंदोला कोषा अध्यक्ष संगीता पॉडेय जिला सह मंत्री अनिता भंडारी आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles