आशा संगठन की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेनू नेगी व कार्यकारिणी ने वेतन विसंगति समिति के साथ की बैठक
देहरादून।आशा फैसिलेटर संगठन ने वेतन विसंगति समिति के आमंत्रण पर यमुना कालोनी भवन कार्यालय में वेतन विसंगति के सदस्य सचिव श्री गंगा प्रसाद व उच्च पदाधिकारियों से मुलाकात कर वेतन विसंगतियों को लेकर बैठक की ।
आशा संगठन की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेनू नेगी व कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चौहान, टिहरी से कमलेश बिष्ट व वेतन विसंगति के सदस्य सचिव गंगा प्रसाद व अन्य उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। ।इस बैठक में 30 दिन के निश्चित मानदेय किये जाने व यात्रा भत्ता दिये जाने के बारे में विसंगति भवन में विशेष चर्चा हुई। वेतन विसंगति के सदस्य सचिव गंगा प्रसाद व उच्च पदाधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं व आशा फैसिलेटरो की इस मांग को उचित ठहराते हुए। संगठन को पूर्ण आश्वाशन दिया।उन्होंने कहा कि आपकी समस्यायों पर अमल किया जायेगा।

