श्रीनगर में कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश को दी श्रद्धांजलि
श्रीनगर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ इन्दिरा ह्रदयेश के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
सोमवार को डालमिया धर्मशाला में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डा.इन्दिरा ह्रदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कांग्रेस व समाज के हर वर्ग का हितैषी बताते हुए कहा कि इन्दिरा ह्रदयेश के निधन से कांग्रेस पार्टी के साथ ही सम्पूर्ण राज्यवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में श्रीनगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर,पीसीसी सदस्य व पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी,कांग्रेस मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,पूर्व सभासद भगत सिंह डागर, सभासद संजय भाई फौजी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना रावत,हीरा लाल जैन सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है।

