प्रदेश के 9 पर्वतीय जिलों के प्रत्येक थाने के अंतर्गत एक गांव को गोद लिया जाएगा: अशोक कुमार
विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी*
उत्तरकाशी। प्रदेश के सभी 9 पर्वतीय जिलों में प्रत्येक थाने के अंतर्गत एक गांव को गोद लिया जाएगा। जिससे कि पुलिसकर्मी ग्रामीणों और प्रशासन सहित अन्य विभागों के बीच एक सेतु का काम करेंगे।
गढ़वाल मंडल के दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पर्वतीय जिलों में यात्राकाल के बाद पुलिस के पास समय रहता है। साथ ही इस पहल से ग्रामीणों और पुलिस के बीच भी एक अच्छा समन्वय भी बनेगा।इसके साथ ही इस पहल से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ गांव के विकास में भी सहयोग मिलेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आम व्यक्ति के साथ पुलिस की मित्रता और बदमाशों के मन में डर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए अच्छे बैरक का निर्माण भी किया जा रहा है।जिससे पुलिसकर्मियों को सभी अच्छी सुविधाएं मिल सकें।
,डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तरकाशी के दूरस्थ केदारकांठा ट्रैक और धौंतरी में दो नई चौकियां स्थापित की जाएगी। जिससे इन दूरस्थ क्षेत्रो में समय से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को समय से पुलिस की मदद मिल सकेंगी। डीजीपी ने कहा कि केदारकांठा में हर वर्ष पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही धौंतरी यात्राकाल में गंगोत्री-केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव है।इसलिए इन दोनों स्थानों पर पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है. जिससे कि किसी भी प्रकार की समस्या और घटना दुर्घटना के समय स्थानीय लोगों और पर्यटक, यात्रियों को पुलिस की मदद मिल सकेगी।
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जनपद की ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन से वार्ता की गई है। साथ ही वन वे ट्रैफिक के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही कहा कि नशे को रोकने के लिए पुलिस प्रभावी कदम उठा रही है. साथ ही साइबर क्राइम और नशे को रोकने के लिए स्थानीय लोगों के साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिससे कि लोगों को क्राइम से बचाया जा सके और युवाओं को सकारात्मक की तरफ लाया जा सके।

