गंगोत्री मुख्य मार्ग बड़ेती में लोग अवैध कब्जा कर रातों-रात कर रहे हैं बिल्डिंग तैयार,प्रशासन मौन

गंगोत्री मुख्य मार्ग बड़ेती में लोग अवैध कब्जा कर रातों-रात कर रहे हैं बिल्डिंग तैयार,प्रशासन मौन
Spread the love

विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।उत्तरकाशी से महज 15 किमी दूर पर चल रहे ऑल वेदर कार्य को धता बताते हुए बड़ेती में खुलेआम कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है।प्रशासन को इसकी भनक तक नही है।

गंगोत्री हाईवे के मुख्य मार्ग की भूमि पर बेजा कब्जा कर आलीशान बिल्डिंग बनाने का काम प्रगति पर है ।बड़ेती ग्राम वासियों ने बताया की यह मामला जिला अधिकारी और एसडीएम के संज्ञान में डालने के बाद यहां कब्जा कर घर निर्माण को रोका गया था लेकिन अपना दबंगई दिखाते हुए फिर से कार्य को चालू किया गया है। उक्त जमीन सुरक्षित शासकीय मकान बनाने के लिए रखा गया था लेकिन बेजा कब्जा कर जबरजस्ती अवैध तरीके से मकान बनाया जा रहा है

मगर देखा जाए तो प्रशासन की बड़ी लापरवाही यहां पर देखने को मिल रही है ।जहां एक और ऑल वेदर का कार्य चल रहा है मगर वहीं पर प्रशासन की नाक के नीचे लोक निर्माण कार्य पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।

देवभूमि खबर

Related articles