उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच 23 दिसम्बर को करेगी विधानसभा कूच

उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच 23 दिसम्बर को करेगी विधानसभा कूच
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच 23 दिसंबर को नेहरू कॉलोनी से विधानसभा तक मॉर्च करेगी।

मंच के  अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व शिवानन्द चमोली ने कहा क़ि आगामी 21 दिसम्बर से होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र मे़ राज्य आन्दोलनकारी मंच  23-दिसम्बर क़ो प्रातः 10-30 बजे नेहरु कालोनी शहीद रविन्द्र रावत (पोलू) स्मारक से विधानसभा मार्च करेगी।

जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा क़ि ठीक एक वर्ष पूर्व भी राज्य आन्दोलनकारियों द्बारा अपनी मांगो क़ो लेकर घिराव किया गय़ा था जिसमे मंत्री धन सिंह रावत व विधायक विनोद चमोली द्बारा त्रिपक्षीय वार्ता क़ा भरोसा दिया था परन्तु आज तक सरकार व मंत्री दोनो क़ी ओर से कोई संवाद नही किया गय़ा आखिर जनता किस पर विश्वास करें।

पूरण सिंह लिंग्वाल व जबर सिंह पावेल ने सभी आन्दोलनकारियों से 23–दिसम्बर क़ो नेहरुकोलोनी से विधान सभा मार्च  कार्यक्रम क़ो सफल बनाने की अपील की।

देवभूमि खबर

Related articles