बसंत विहान थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने का अभियोग पंजीकृत

बसंत विहान थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने का अभियोग पंजीकृत
Spread the love

देहरादून।थाना वसंत विहार ने हिंदू युवा वाहिनी देहरादून के जिला अध्यक्ष श्री विशाल महाजन द्वारा लगभग 10 से 12 व्यक्तियों के साथ राजकीय वाहन का घेराव कर राजकीय कार्यों के संपादन में व्यवधान करने पर धारा 353 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि डॉ अविनाश आनंद, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड राज्य भेड़ बकरी शशक पालक को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, के उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड “पशुधन भवन” द्वितीय तल मोथरोवाला रोड, देहरादून ने 16 दिसंबर को पत्र से अवगत कराया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, भारत सरकार के सहयोग से संचालित उत्तराखंड राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना भेड़ बकरी सेक्टर के अंतर्गत देहरादून में बकराव- हिमालयन गोट मीट योजना को राजकीय वाहन संख्या UK07 GA 3079 के माध्यम से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार एफआरआई गेट बस स्टॉप वसंत विहार में संपादन किया जा रहा था कि आज समय करीब 3:45 pm पर हिंदू युवा वाहिनी देहरादून के जिला अध्यक्ष श्री विशाल महाजन द्वारा लगभग 10 से 12 व्यक्तियों के साथ राजकीय वाहन का घेराव किया गया एवं राजकीय कार्यों के संपादन में व्यवधान उत्पन्न कर चालक एवं अन्य कर्मचारियों को आगे यह संचालन रोकने के लिए भय पैदा करने संबंधी तहरीर के आधार पर थाना वसंत विहार पर धारा 353 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।

देवभूमि खबर

Related articles